[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर केंद्रीय चयन पर्षद की परीक्षा में 11376 परीक्षार्थियों में मात्र 5511 परीक्षार्थी हुए शामिल

केंद्रीय चयन पर्षद की परीक्षा में 11376 परीक्षार्थियों में मात्र 5511 परीक्षार्थी हुए शामिल

0
केंद्रीय चयन पर्षद की परीक्षा में 11376 परीक्षार्थियों में मात्र 5511 परीक्षार्थी हुए शामिल

मुंगेर

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना की ओर से रविवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11376 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. परंतु मात्र 5511 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. पहली पाली की परीक्षा में कुल 5688 परीक्षार्थियों में से 2731 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2957 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच संपन्न कराई गई. इसमें कुल 5688 परीक्षार्थियों में से महज 2780 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2908 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया.

रिर्पोटिंग टाइम से पहले केंद्र पर पहुंच गए थे परीक्षार्थी

परीक्षा के तहत पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे निर्धारित किया गया था. ऐसे में निर्धारित समय आठ बजे से पहले ही परीक्षार्थी अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंच चुके थे. इसके बाद गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रिर्पोटिंग टाइम एक बजे निर्धारित किया गया था. ऐसे में परीक्षार्थियों को दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel