[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर भाकपा-माले बुलडोजर राज के खिलाफ तेज करेगी आंदोलन

भाकपा-माले बुलडोजर राज के खिलाफ तेज करेगी आंदोलन

0
भाकपा-माले बुलडोजर राज के खिलाफ तेज करेगी आंदोलन

मुंगेर भाकपा-माले का जिला कन्वेंशन आयोजित

मुंगेर. किला क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक भवन में रविवार को भाकपा-माले का जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया. जिसमें आगामी 16 से 18 मई तक दरभंगा में आयोजित होने वाले भाकपा-माले का 12वां राज्य सम्मेलन की सफलता पर गहन विचार-विमर्श किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सह मुंगेर पार्टी प्रभारी सरोज चौबे मौजूद थे. अध्यक्ष मंडल में कामरेड दशरथ सिंह, सतीश प्रसाद सतीश, अशोक कुमार सिंह, रामप्रीत सिंह व निर्मल प्रेम थे. जबकि संचालन मजदूर नेता जयंत शर्मा ने किया.

वक्ताओं ने कहा कि आज मोदी सरकार देश की गुटनिरपेक्ष नीति को कमजोर करते हुए अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने घुटना टेक दिया है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईराक पर हमले पर चुप्पी साध लिया. यह सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करते हुए महिला आरक्षण बिल के बहाने डिलिमिटेशन बिल लाने की कोशिश कर रही थी. जिसे विपक्ष ने नाकाम कर दिया. वक्ताओं ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को दरकिनार करते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सम्राट चौधरी को काबिज करा दिया. उनके शपथ ग्रहण समारोह में बुलडोजर बाबा का नारा लगा. भाकपा-माले इस बुलडोजर राज के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी. कन्वेंशन के अंत में 15 सदस्यीय लीडिंग टीम का गठन किया गया. जिसमें दशरथ सिंह, सतीश कुमार सतीश, अशोक कुमार सिंह, जयंत शर्मा, लखन कुमार, अविनाश चंद्र शर्मा, रंजीत यादव, रंजीत मांझी, शादाब फातमी, अनिल यादव, गीता देवी, सुनीता देवी व अरुण कुमार शामिल है. इसके सचिव दशरथ सिंह को चुना गया. कन्वेंशन में आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी. बताया गया कि 22 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस मनाया जायेगा, जबकि एक मई को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जायेगा. उठ जाग ओ भूखे बंदी, अब खींच लाल तलवार.. गान व नारों के साथ कन्वेंशन समाप्त हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel