आरडी एंड डीजे कॉलेज ऑडिटोरियम में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्रारंभ
सेमिनार के पहले दिन लगभग 50 शोधार्थियों ने शोध पत्र किया प्रस्तुत
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य पीजी विभाग की ओर से मंगलवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज ऑडिटोरियम में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्रारंभ किया गया. इसका विषय ग्लोबल वैल्यू चेन एंड इंडियन इकोनाॅमी विस्टास एंड चैलेंजेज है. सेमिनार के पहले दिन के प्रथम सत्र में औपचारिक उद्घाटन और द्वितीय सत्र में टेक्निकल सेशन का आयोजन किया गया. सेमिनार में उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ कृपाशंकर पांडे ने किया.
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के टीपीएस कॉलेज के प्राचार्य सह श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य थे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार व एमयू के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय मौजूद थे. इस दौरान दो दिवसीय सेमिनार की स्मारिका और डॉ मनोज मंडल द्वारा लिखी गयी पुस्तक का विमोचन किया गया.