[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर परिवार नियोजन पखवाड़ा का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, निकाली गयी जागरूकता रैली

परिवार नियोजन पखवाड़ा का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, निकाली गयी जागरूकता रैली

0
परिवार नियोजन पखवाड़ा का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, निकाली गयी जागरूकता रैली

– जिले में 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले पखवाड़ा के दौरान 700 महिला बंध्याकरण और 50 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य

मुंगेर. परिवार नियोजन के विभिन्न स्थाई और अस्थाई साधनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश से मनाया जा रहा है जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा. उक्त बातें गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में आयोजित जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते करते हुए सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिन्हा ने कही. इस दौरान अस्पताल से एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसमें शामिल छात्राओं ने परिवार नियोजन से जुड़े स्लोगन के नारे के साथ लोगों को जागरूक किया.

उन्होंने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले पखवाड़ा के दौरान आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य मेला आयोजित कर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेंगे. साथ ही उन्हें बास्केट ऑफ च्वाइस उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने बताया कि अब परिवार नियोजन के कई नए अस्थाई साधन भी आ गए है. इनमें सबसे प्रमुख एमपीए सब कुटेनियस है. जो अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत मुंगेर और शेखपुरा जिला में चल रहा है. आने वाले कुछ समय में ये साधन बिहार के सभी जिलों में उपलब्ध कराया जायेगा. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. फैजान आलम अशरफी ने बताया कि प्रति वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष विशेष रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मुंगेर शहरी क्षेत्र सहित सभी प्रखंडों में रात्रि चौपाल का आयोजन कर लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने कि आवश्यकता बतलाते हुए बास्केट ऑफ च्वाइस उपलब्ध करवाया जायेगा. इस दौरान एसीएमओ डॉ आनंद शंकर शरण सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने भी परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी दी, डीसीएम निखिल राज ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान जिले में कुल 700 महिला बंध्याकरण और 50 पुरुष नसबंदी सहित कुल 750 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मौके पर डिस्ट्रिक्ट अर्बन हेल्थ कंसल्टेंट संदीप कुमार यादव और डेवलपमेंट पार्टनर पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि कौशल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

————————————————————–

प्रखंडवार परिवार नियोजन के लिए, निर्धारित लक्ष्य

प्रखंड महिला बंध्याकरण पुरुष नसबंदी कुल लक्ष्य

सदर अस्पताल 85 8 93

मुंगेर सदर 70 4 74

बरियारपुर 65 4 69

जमालपुर 80 5 85

धरहरा 75 6 81

खड़गपुर 85 7 92

असरगंज 60 4 64

तारापुर 70 5 75

टेटियाबंबर 50 3 53

संग्रामपुर 60 4 64

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel