[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बिजली पोल गाड़ रहे मजदूर पर गिरा कंक्रीट का पोल, मौत

बिजली पोल गाड़ रहे मजदूर पर गिरा कंक्रीट का पोल, मौत

0
बिजली पोल गाड़ रहे मजदूर पर गिरा कंक्रीट का पोल, मौत

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के गंगटी परमानंदपुर गांव में रविवार को बिजली पोल गाड़ने के दौरान बिजली का कंक्रीट पोल टूट कर काम कर रहे मजदूर पर गिर गया. जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक दरियापुर पहाड़पुर गांव निवासी प्रेम तांती का 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, दरियापुर पहाड़पुर गांव निवासी प्रेम तांती का 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार बिजली पोल गाड़ने के लिए गंगटी परमानंदपुर गया हुआ था. जहां पोल गाड़ने के क्रम में बिजली का कंक्रीट पोल का एक हिस्सा टूटकर नीचे जा गिरा. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और वहीं छटपटाने लगा. तब साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर लाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इधर, जिस वाहन से घायल मजदूर को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तो उस वाहन के चालक ने वाहन लेकर फरार हो गया. इस घटना से परिजन आक्रोशित हैं. साथ ही पंकज कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया कि मृतक की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी. उसकी पत्नी गर्भवती थी. जिसका रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, समाचार लिखे जाने तक बिजली पाेल गाड़ने वाले संवेदक द्वारा न तो परिजनों से मुलाकात की गयी और न कही किसी प्रकार का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel