[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बिहार में फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को CM सम्राट ने चेताया, तारापुर में क्या-क्या कहा?

बिहार में फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को CM सम्राट ने चेताया, तारापुर में क्या-क्या कहा?

0
बिहार में फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को CM सम्राट ने चेताया, तारापुर में क्या-क्या कहा?
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

Samrat Chaudhary: बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिए. इसके साथ ही ढोल पहाड़ी में पर्यटन विकास के योजनाओं का शिलान्यास भी किया. सीएम सम्राट चौधरी ने खुले मंच से लोगों को संबोधित भी किया.

लोगों को संबोधित करते हुए क्या कहा?

सीएम सम्राट ने फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को चेताया. इसके साथ ही कहा, बिहार का मुख्यमंत्री बन गया यह सबसे महत्वपूर्ण है साथियों. मैं विधायक तो कई बार रहा हूं, विधान परिषद का सदस्य रहा हूं, लेकिन जिस इलाके में जन्म लिया था पहली बार सेवा करने का मौका मिला है.

आगे कहा, आपके माध्यम से आज प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार की गद्दी पर बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, जो मेरे लिए भी चुनौती है. मुझे भी एहसास है कि बिहार को बदलना है, बिहार को समृद्धि की ओर ले जाना है और विकसित भारत का सपना पूरा करना है.

बिहार में अतिक्रमण को लेकर दिया बयान

तारापुर में सीएम सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण को लेकर कहा, मुझे मालूम हुआ कि मेरे भी घर की सीढ़ी को प्रशासन ने तोड़ने का काम किया. इससे इतना स्पष्ट है कि अगर आपका घर निजी जमीन पर है तो कुछ नहीं होगा. अगर सरकारी जमीन में होगा तो उसको ध्वस्त करना पड़ेगा. साथ ही यह भी कहा, अब सबके घरों पर 1 किलोवाट का सोलर प्लेट लगेगा, जिसके बाद पहले 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती थी लेकिन अब 150 यूनिट बिजली मिलेगी.

सीएम के आने से पहले व्यवस्था टाइट

मुंगेर में सीएम सम्राट के आने से पहले पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था टाइट कर दी थी. तारापुर शहीद चौक पर जो अतिक्रमणकारी फल और ठेले लगाया करते थे, उसे हटा दिया गया था. चारों ओर मुख्यमंत्री के होर्डिंग लगाए गए थे. मुख्यमंत्री के आगमन के कारण सड़क काफी साफ सुथरी और चौड़ी नजर आई.

(मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह और संजय वर्मा की रिपोर्ट)

Also Read: पूर्णिया से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

Previous article Jamui. बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था वांछित अपराधी बिहार एसटीएफ व एनआईए ने जमुई के गिद्धौर से दबोचा
Next article Bhagalpur. सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत, बाइक चालक फरार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel