[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कार्यशाला में संकुल संघों को शेयरधारिता व भूमिका पर मिला प्रशिक्षण

कार्यशाला में संकुल संघों को शेयरधारिता व भूमिका पर मिला प्रशिक्षण

0
कार्यशाला में संकुल संघों को शेयरधारिता व भूमिका पर मिला प्रशिक्षण

जीविका निधि पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

मुंगेर. जिले के अभिनंदन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को जीविका निधि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. जिसमें सभी 22 संकुल संघों के अध्यक्ष एवं एंकर पर्सन ने सक्रिय भागीदारी निभायी. कार्यशाला का उद्देश्य संकुल संघों को जीविका निधि की कार्यप्रणाली, शेयरधारिता प्रक्रिया तथा उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी देना है. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक सामुदायिक वित्त श्रीमती स्वाति सपना, प्रशिक्षण अधिकारी वेद प्रकाश एवं संकुल संघ की दीदियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

वक्ताओं ने कहा कि जीविका निधि सामुदायिक संगठनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. कार्यशाला के दौरान विस्तार से बताया गया कि संकुल संघ किस प्रकार जीविका निधि के शेयरधारक बन सकते हैं. साथ ही जीविका निधि में उनकी भूमिका जैसे पूंजी सहभागिता, पारदर्शिता, निगरानी एवं समूहों के मार्गदर्शन पर विशेष चर्चा की गयी. प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि समूह की दीदियां किस प्रकार जीविका निधि से ऋण प्राप्त कर पशुपालन, कृषि, लघु व्यवसाय एवं अन्य आजीविका संवर्धन गतिविधियों को आगे बढ़ा सकती. प्रतिनिधियों एवं एंकर पर्सन को प्रशिक्षित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जाकर सभी समूहों की दीदियों को जीविका निधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दें और उन्हें इससे जोड़ने के लिए प्रेरित करें. जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्य क्षेत्र में जागरूकता फैलाना और अधिक से अधिक लोगों को जीविका निधि के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि वित्तीय सशक्तिकरण से ही ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगा. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जीविका निधि के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel