[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर फाइनल मुकाबले में चंद्रपुरा ने मंजूरा को चार रन से किया पराजित

फाइनल मुकाबले में चंद्रपुरा ने मंजूरा को चार रन से किया पराजित

0
फाइनल मुकाबले में चंद्रपुरा ने मंजूरा को चार रन से किया पराजित

मुंगेर. टेटिया बंबर प्रखंड के परसबनी लगमा मैदान में चल रहे मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया. जिसमें चंद्रपुरा क्रिकेट टीम ने मंजूरा क्रिकेट टीम को चार रनों से हरा कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया. मंजूरा क्रिकेट टीम के कप्तान सनी कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. चंद्रपुरा के खिलाड़ियों ने 19 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गया. जवाब में खेलेने उतरी मंजूरा टीम के खिलाड़ी 20 ओवर में मात्र 176 रन ही बना सकी. इस तरह चंद्रपुरा टीम चार रन से मैच जीत लिया. अंपायर अजीत कुमार गौतम कुमार गुलशन कुमार शामिल थे. टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने विजेता एवं उपविजेता को कप प्रदान किया. उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत होता है. हारने वाली टीम को कभी भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए, बल्कि हार से सबक लेते हुए अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने लिए तैयारी करें. उन्होंने कहा कि गांव के खिलाड़ी ही जिला, राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच खेलते हैं. अब तो सरकार भी खेल को बढ़ावा देने के लिए मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना शुरू कर दी है. गांव-गांव में मैदान बनाया जा रहा है, ताकि गांव की प्रतिभा को निखारा जा सके. इस अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष मौसम कुमार दीवाना सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel