[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सीईटी बीएड परीक्षा में महिला अभ्यार्थी आभूषण उतार कर पहुंचे केंद्र

सीईटी बीएड परीक्षा में महिला अभ्यार्थी आभूषण उतार कर पहुंचे केंद्र

0
सीईटी बीएड परीक्षा में महिला अभ्यार्थी आभूषण उतार कर पहुंचे केंद्र

परीक्षा को लेकर एडीएम ने की केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक मुंगेर. जिले में सात जून को होने वाली सीईटी बीएड-2026 परीक्षा को लेकर एडीएम मनोज कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. जहां उनके साथ सीईटी बीएड के नोडल अधिकारी सह मुंगेर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ सूरज कोनार, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर के प्राचार्य प्रो देवराज सुमन आदि मौजूद थे. इस दौरान एडीएम ने सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर कई निर्देश दिये. एडीएम ने बताया कि सीईटी परीक्षा जिले में 10 केंद्रों पर सात जून को एक पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होनी है. इसके लिये सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. साथ ही सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी व जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी है. उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर जिले में 7 केंद्र महिला केंद्र बनाये गये हैं. जहां आने वाली महिला परीक्षार्थी, विशेषकर विवाहिता महिला अभ्यार्थी केंद्र पर बिना आभूषण के आये, क्योंकि आभूषण पहनकर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण कराना सभी की जिम्मेदारी है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. उन्होंने कहा कि सभी केंद्राधीक्षक अपनी उपस्थिति में अभ्यार्थियों को पूर्ण जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति देंगे. जबकि परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक को ही केवल की-पैड वाले मोबाइल रखने की अनुमति होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel