[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

0
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

तारापुर. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रथम चरण का मतदान छह नवंबर को होगा. साथ ही चार नवंबर की शाम से ही चुनाव प्रचार थम जायेगा. ऐसे में अब तारापुर विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झौंक दी है. हालांकि मोंथा चक्रवात के कारण बदले मौसम ने प्रत्याशियों को निराश किया है. वहीं कई बड़े नेताओं की सभाएं भी स्थगित हो गयी है, जिससे अब प्रत्याशियों में प्रचार-प्रसार को लेकर केवल तीन दिन का समय ही शेष रह गया है.

मोंथा चक्रवात के कारण पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश का सबसे बड़ा असर राजद को हुआ है, क्योंकि शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव का कार्यक्रम निर्धारित था, जो बारिश के कारण कैंसिल हो गया. हालांकि इससे पहले गुरुवार को असरगंज में गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम काफी संकट के बाद ही हो पाया, लेकिन अब रविवार को तारापुर विधान सभा में आरएसके विद्यालय हवेली खड़गपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम होना है. ऐसे में एनडीए कार्यकर्ताओं को बारिश का डर तो सता रहा है, लेकिन सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भी बना है. साथ ही रविवार को अब मुंगेर में तेजस्वी यादव का कार्यक्रम होना है. ऐसे में अब राजद प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं में भी एक बार फिर उत्साह बना है और चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है. इधर तारापुर के भाजपा प्रत्याशी सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा एनडीए के संकल्प पत्र में हुई घोषणा का भी असर अब तारापुर में भी दिखने लगा हैं, जहां किसानों को यह आस जगी है कि अब छह हजार की जगह नौ हजार मिलेंगे. दूसरी ओर राजद के घोषणा पत्र में प्रत्येक महिला को मिलेगा 2500 एवं जीविका का मानदेय 30 हजार महिला वोटरों को अपनी ओर खींच सकता है.

पति के चुनाव प्रचार का पत्नी ने संभाला कमान

असरगंज. तारापुर विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी अरुण साह की पत्नी शर्मिला साह ने चुनाव प्रचार का कमान संभाल लिया है. शनिवार को नगर पंचायत असरगंज क्षेत्र में शर्मिला साह के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. रैली के दौरान सरस्वती स्थान, बिहुला स्थान, असरगंज बस स्टैंड, चरसा गोदाम, राज बनेली दुर्गा स्मृति मंदिर, असरगंज बाजार, कलाली मोड़, विक्रमपुर, तांती टोला, रहमतपुर बासा के घर-घर जाकर शर्मिला साह ने अपने पति के समर्थन में जनसंपर्क किया. साथ ही महागठबंधन के उम्मीदवार अरुण साह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel