[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर चेकडैम निर्माण स्थल पर पोपलेन चालक से मारपीट

चेकडैम निर्माण स्थल पर पोपलेन चालक से मारपीट

0
चेकडैम निर्माण स्थल पर पोपलेन चालक से मारपीट

रंगदारी मांगने और काम में बाधा पहुंचाने का आरोप, चार नामजद के खिलाफ आवेदन

धरहरा.

धरहरा थाना क्षेत्र के फुल्का स्थित मुरघट नदी में चल रहे चेकडैम एवं पईन निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को पोपलेन चालक के साथ मारपीट की घटना हुई. घटना के बाद निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों में दहशत का माहौल है. घायल चालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार लघु सिंचाई विभाग, मुंगेर की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसी दौरान खुदाई कार्य में लगे पोपलेन चालक राजकुमार कुशवाहा के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. घटना के बाद निर्माण कार्य के संवेदक विनय कुमार सिंह ने धरहरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन में फुल्का गांव निवासी मनोज यादव, विपिन यादव, फुटुश यादव और सौरभ कुमार को आरोपित बनाया गया है. संवेदक ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों द्वारा पूर्व में भी रंगदारी की मांग करते हुए निर्माण कार्य में बाधा पहुंचायी गयी थी. इसे लेकर 24 मई को भी थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की गयी थी.धरहरा की प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पहले भी सुरक्षा की उठी थी मांग

संवेदक के अनुसार निर्माण कार्य में लगातार व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था. इसे लेकर 24 मई को धरहरा थाना में आवेदन देकर कार्यस्थल पर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गयी थी, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel