[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर लहेरिया कट बुलेट चालक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, रेफर

लहेरिया कट बुलेट चालक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, रेफर

0
लहेरिया कट बुलेट चालक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, रेफर

तारापुर तारापुर थाना क्षेत्र के फजेलीगंज के समीप शुक्रवार को साइकिल और बुलेट मोटर साइकिल की सीधी टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल वृद्ध खगड़िया जिले के परबत्ता गांव निवासी मो. कुड्डूस बताया जाता है. वहीं पुलिस ने बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है और धक्का मारने वाले युवक की पहचान में जुट गई है. जानकारी के अनुसार कुड्डूस बनगामा से साइकिल चलाकर गाजीपुर जा रहे थे. इसी दौरान फजेलीगंज के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना की सूचना पर समाजसेवी अरशद खान, जावेद सरवर एवं तबरेज मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एमके पाठक ने वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक के अनुसार घायल के मुंह और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बुलेट बाइक पर तीन युवक सवार थे और लहरिया कट बाइक चला रहे थे, इसी वजह से यह दुर्घटना हुई. इधर घटना के बाद बुलेट सवार फरार हो गया. जबकि घटना की सूचना पर तारापुर थाना के पीटीसी राज नारायण गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बुलेट बाइक को जब्त कर थाना ले आयी. परिजनों के अनुसार कुड्डूस अपने भाई के यहां बनगामा में रहते हैं और गाजीपुर अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. ————————————————————– बाइक के धक्के से दंपत्ति घायल, ऑटो चालक ने अस्पताल में कराया भर्ती तारापुर : तारापुर थाना क्षेत्र के कसबा शीतला स्थान के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान प्यारपुर निवासी अजय सिंह एवं उनकी पत्नी सविता कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अजय सिंह अपनी पत्नी को बाइक से तारापुर लेकर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे देनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना के बाद तारापुर की ओर जा रहे एक टोटो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर पड़े घायल दंपती को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर पहुंचाया. जहां चिकित्सक डॉ. मदन पाठक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को खतरे से बाहर बताया. घायल अजय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सविता कुमारी मधेपुरा सदर अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत हैं, जिन्हें छोड़ने वे तारापुर जा रहे थे. तभी यह दुर्घटना हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel