[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर हवेली खड़गपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़कें हुई चौड़ी, वाहनों ने भरी फर्राटा

हवेली खड़गपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़कें हुई चौड़ी, वाहनों ने भरी फर्राटा

0
हवेली खड़गपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़कें हुई चौड़ी, वाहनों ने भरी फर्राटा

हवेली खड़गपुर. नगर परिषद क्षेत्र को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहा. नगर के व्यस्तम आंबेडकर चौक के समीप सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया और अतिक्रमित स्थल को मुक्त कराया गया. इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही. कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन व थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचों को हटाया गया. इस दौरान लोहे-टीन के शेड, दुकानों के आगे बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म, अवैध बोर्ड व गुमटियां कार्रवाई के सामने टिक नहीं सकीं. बुलडोजर से अतिक्रमण हटाते देख कई दुकानदार खुद अपने-अपने दुकान के आगे से बने शेड को हटाने में जुट गये. इस कार्रवाई से आंबेडकर चौक व नंदलाल बसु चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि, अभियान के बाद सड़कें चौड़ी नजर आईं और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल को जरूरी बताते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखने की बात कही. कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने कहा कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार, नवनीत कुमार, शाहबाज खान, सुमित, नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि आंबेडकर चौक लालू, एकता पार्क, थाना मोड़ एवं नंदलाल बसु चौक समेत मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर मुख्य सड़क को संकीर्ण कर दिया गया था. इसके चलते नगरवासियों द्वारा लगातार अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठाई जा रही थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel