[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बुलडोजल चलाकर डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

बुलडोजल चलाकर डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

0
बुलडोजल चलाकर डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

हवेली खड़गपुर. अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन के नेतृत्व में प्रखंड के दरियापुर-टू पंचायत के दरियापुर मंदिर टोला में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरकारी नाला को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराया. पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि पर किये गये अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.

दो दर्जन घरों के चहारदीवारी को ढाहा, सरकारी नाला हुआ अतिक्रमण मुक्त

जानकारी के अनुसार सरकारी नाला का अतिक्रमण कर बनाये गये लगभग 20 से 25 अवैध घरों व चाहरदीवारी को बुलडोजर से ढाह दिया गया. कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी, लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी और सतर्कता के कारण अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. बताया गया कि सरकारी नाला पर अवैध कब्जे की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी. जांच के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की सूचना नहीं दी गयी थी. सुबह नापी की गयी और दोपहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी. इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों को नुकसान पहुंचा.

एसडीएम, एसडीपीओ, सीओ, थानाध्यक्ष सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों की निगरानी में खड़गपुर व शामपुर थाना की पुलिस की मौजूदगी में घंटों बुल्डोजर चलाकर सरकारी नाला क्षेत्र को खाली कराया गया. एसडीओ राजीव रोशन ने बताया कि सिंचाई नाला का अतिक्रमण कर घर-झोपड़ी तथा बाउंड्री बना लिया गया था. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें डेढ़ किलोमीटर तक नाले पर बने मकान, झोपड़ी, बाउंड्री तथा दुकानों को हटाया गया. उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. इधर अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel