[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 एकड़ अधिग्रहित जमीन का बीएसईआइडीसी की टीम ने किया निरीक्षण

मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 एकड़ अधिग्रहित जमीन का बीएसईआइडीसी की टीम ने किया निरीक्षण

0
मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 एकड़ अधिग्रहित जमीन का बीएसईआइडीसी की टीम ने किया निरीक्षण

जिला प्रशासन ने हवेली खड़गपुर अंचल की तेलियाडीह पंचायत में किया है 20 एकड़ जमीन अधिग्रहण, पहले फेज में एमयू के लिये बनेगा चार एकेडमिक व चार एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय का अपना भवन होने का सपना मुंगेरवासी और इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिये जल्द ही पूरा होने वाला है. क्योंकि अंतिम रूप से जिला प्रशासन द्वारा हवेली खड़गपुर अंचल के तेलियाडीह ग्राम पंचायत में मुंगेर विश्वविद्यालय के लिये 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है. जिसका निरीक्षण करने सोमवार को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसईआइडीसी) की टीम पहुंची. जिसके द्वारा विश्वविद्यालय के लिये अधिगृहित जमीन का निरीक्षण किया गया. इस दौरान टीम में जहां बीएसईआइडीसी के असिस्टेंट इंजीनियर रवि कुमार और जूनियर इंजीनियर मधुरेंद्र कुमार थे. वहीं एमयू के प्रॉक्टर डॉ संजय कुमार, कुलपति के ओएसडी डॉ प्रियरंजन तिवारी तथा हवेली खड़गपुर के सीओ संतोष कुमार सिंह मौजूद थे. बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा मुंगेर विश्वविद्यालय के लिये पहले फेज में 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है. यह जमीन हवेली खड़गपुर अंचल के तेलियाडीह पंचायत में है. हालांकि, अबतक एमयू प्रशासन को जमीन हैंडओवर का पेपर जिला प्रशासन से नहीं मिला है. जबकि सरकार से मिले निर्देश के बाद सोमवार को बीएसईआइडीसी की टीम विश्वविद्यालय के लिये अधिग्रहण किये गये जमीन को देखने पहुंची. जहां टीम ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बात की और विश्वविद्यालय के लिये बनने वाले भवन को लेकर जमीन के स्वाइल टेस्ट जल्द किये जाने की बात कही गयी.

पहले फेज में बनेगा चार एकेडमिक व चार एडमिनिस्ट्रे

टिव ब्लॉक

मुंगेर विश्वविद्यालय के लिये भवन का नक्शा टीम द्वारा पहले ही तैयार कर लिया गया है. जिसमें पहले फेज में बीएसआईडीसी विश्वविद्यालय के लिये चार एकेडमिक ब्लॉक तथा चार एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनायेगा. हालांकि बाद में विश्वविद्यालय के आवश्यकतानुसार और जमीन की उपलब्धता के आधार पर आवासीय भवन सहित अन्य भवन बनाया जायेगा. वहीं टीम के निरीक्षण के बाद अब जल्द ही टीम अधिग्रहित जमीन के स्वाइट टेस्ट के लिये पहुंचेगी. साथ ही पहले फेज के भवन निर्माण के लिये प्राक्कलन तैयार करेगी. इसके बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इधर, निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा हवेली खड़गपुर अचंल के सीओ से भी जमीन से संबंधित जानकारी ली गयी.

कहते हैं अधिकारी

एमयू के कुलपति के ओएसडी डॉ प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि बीएसईआइडीसी की टीम द्वारा मुंगेर विश्वविद्यालय के लिये अधिग्रहण किये गये जमीन का निरीक्षण किया गया है. उम्मीद है कि अब जल्द ही विश्वविद्यालय के लिये भवन का निर्माण आरंभ होगा. हालांकि, जमीन हैंडओवर को लेकर अबतक जिला प्रशासन से कोई पत्र विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel