[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर महिला कांस्टेबलों के खानपान मद में 38 लाख रुपये के गबन का आरोप, जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

महिला कांस्टेबलों के खानपान मद में 38 लाख रुपये के गबन का आरोप, जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

0
महिला कांस्टेबलों के खानपान मद में 38 लाख रुपये के गबन का आरोप, जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
बिहार पुलिस भवन, जमालपुर.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

BSAP-9 Scam: मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-9 (बीएसएपी-9) में महिला कांस्टेबलों के प्रशिक्षण के दौरान खानपान मद में करीब 38 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है. इस संबंध में जमालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

महिला कांस्टेबलों के भोजन की थी जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में शुरू हुए महिला कांस्टेबल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन जून 2026 में हुआ था. प्रशिक्षण के दौरान महिला कांस्टेबलों के भोजन और खानपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी आशियाना जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, कलारामपुर को सौंपी गई थी.

संस्था की ओर से बरियारपुर थाना क्षेत्र के इटहरी निवासी अमन कुमार को इस कार्य का सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था.

संस्था के खाते की जगह परिजनों के खातों में भेजी गयी राशि

आशियाना जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की प्रतिनिधि फूल कुमारी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अमन कुमार ने महिला कांस्टेबलों के खानपान के लिए निर्धारित राशि की वसूली तो की, लेकिन उसे अन्नपूर्णा एफपीसी, पटना के बैंक खाते में जमा कराने के बजाय अपने पिता मनोज कुमार, माता कुंदन देवी और बहन रिचा कुमारी के खातों में स्थानांतरित कर दिया.

प्राथमिकी के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 38 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है.

BSAP-9 Scam: संपर्क से बाहर मिला आरोपित, घर पर मिला ताला

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब अमन कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह उपलब्ध नहीं हुआ. उसके घर पहुंचने पर वहां ताला लटका मिला. साथ ही उसके माता-पिता और बहन भी घर पर नहीं मिले.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

मामले को लेकर बीएसएपी के कमांडेंट विद्यासागर ने बताया कि जीविका की एक अधिकारी ने उनसे संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी है.

वहीं जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 99/26 दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

जांच के बाद सामने आयेगी पूरी तस्वीर

फिलहाल पुलिस वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आरोपों की पुष्टि और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़े : मुंगेर में कोर्ट ले जाते समय हथकड़ी खोल भागे शराब तस्कर, एक पकड़ा गया, दूसरा अब भी फरार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel