[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जनता दरबार में दोनों पक्षों ने जतायी सहमति, पांच मामले निष्पादित

जनता दरबार में दोनों पक्षों ने जतायी सहमति, पांच मामले निष्पादित

0
जनता दरबार में दोनों पक्षों ने जतायी सहमति, पांच मामले निष्पादित

तारापुर/असरगंज. जमीनी विवाद संबंधी मामले के निष्पादन को लेकर शनिवार को तारापुर एवं असरगंज थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया. तारापुर में जहां चार एवं असरगंज में एक मामले की सुनवाई में दोनों पक्षों ने सहमति जता कर विवाद को समाप्त किया. जबकि अन्य मामलों में दोनों पक्षों को अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया.

तारापुर :

भूमि विवाद मामले के निष्पादन को लेकर तारापुर थाना में सीओ संतोष कुमार ने जनता दरबार लगाया. जहां कुल चार मामले की सुनवाई की गई. जानकारी देते हुए सीओ ने कहा कि वादी एवं प्रतिवादी द्वारा विवादित भूमि से संबंधित पेश किये गये दस्तावेजों का अवलोकन किया गया. जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सामंजस्य स्थापित कर चार मामले की सुनवाई की गई. जबकि शेष बचे तीन मामले में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने पर मामला विचाराधीन रह गया. जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में की जायेगी. मौके पर पुलिस पदाधिकारी अनिल सिंह एवं अंचलकर्मी मौजूद थे.

असरगंज :

असरगंज थाना परिसर में सीओ उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में चार मामलों पर सुनवाई हुई. जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया. असरगंज मारवाड़ी टोला निवासी राजेश केडिया एवं किरण देवी मामले में सार्वजनिक कुएं को छोड़कर घेराबंदी करने का निर्देश देते हुए मामले का निष्पादन किया गया. जबकि मासूमगंज निवासी अर्जुन साह एवं दिनेश साह मामले में द्वितीय पक्ष की उपस्थिति नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई. वहीं मिर्जापुर गांव के शंभू पासवान एवं कन्हाई मोदी, सती स्थान गांव के सुभाष यादव एवं रामस्वरूप यादव के जमीन संबंधित विवाद के मामले में अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय एवं अंचल निरीक्षक अभय कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel