[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर डेंगू की संभावना को लेकर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेटस रखने का निर्देश

डेंगू की संभावना को लेकर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेटस रखने का निर्देश

0
डेंगू की संभावना को लेकर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेटस रखने का निर्देश

– लखीसराय के मरीजों को भी मुंगेर ब्लड बैंक उपलब्ध करायेगा प्लेटलेटस मुंगेर मुंगेर जिले में मानसून और संभावित बाढ़ के दौरान डेंगू बीमारी को लेकर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण ईकाई (बीएसएसी) ने मुंगेर ब्लड बैंक सहित सूबे के सभी ब्लड बैंक को पत्र भेज कर पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेटस उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है. वहीं इस साल ब्लड बैंकों पर अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए विभाग द्वारा वैसे जिले जहां ब्लड सेपरेटर यूनिट नहीं है. उसे पास के एक-एक जिले को संबंधित जिले के ब्लड बैंक से संबद्ध किया गया है. जिसमें लखीसराय जिले को भी मुंगेर सदर अस्पताल ब्लड बैंक द्वारा ही प्लेटलेटस उपलब्ध कराया जायेगा. बीएसएसी के परियोजना निदेशक अनिल कुमार द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर सभी बीएसयू के अधीन संचालित रक्त केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेटस सुनिश्चित करना है, ताकि डेंगू के संभावित सहित कंफर्म मरीजों को सही समय पर प्लेटलेटस उपलब्ध कराया जा सके. इसके अतिरिक्त डेंगू के दौरान जिन जिलों के डेंगू संभावित मरीजों को प्लेटलेटस की आवश्यकता होती है. वैसे मरीज विभाग द्वारा निर्धारित जिलों से प्लेटलेटस ले सकते हैं. पत्र में कहा गया है कि मुंगेर जिले के अतिरिक्त सदर अस्पताल मुंगेर स्थित ब्लड बैंक से लखीसराय जिले के डेंगू संभावित मरीज भी प्लेटलेटस प्राप्त कर सकते हैं. जबकि खगड़िया जिले के डेंगू संभावित मरीज बेगूसराय जिले के ब्लड बैंक एंड रिसर्च सेंटर से प्लेटलेटस प्राप्त कर सकते हैं. सदर अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने बताया कि विभाग से पत्र प्राप्त हुआ है. पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेटस सुनिश्चित करने को लेकर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन लगातार किया जा रहा है. साथ ही लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि डेंगू संभावित मरीजों को प्लेटलेटस उपलब्ध कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel