[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर डिप्टी डायरेक्टर के वाहन ने बाइक व साइकिल में मारा टक्कर, एक घायल

डिप्टी डायरेक्टर के वाहन ने बाइक व साइकिल में मारा टक्कर, एक घायल

0
डिप्टी डायरेक्टर के वाहन ने बाइक व साइकिल में मारा टक्कर, एक घायल

अधिकारी के धौंस दिखाने पर भीड़ हुई उग्र, सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस वाहन ले गया थाना

मुंगेर

शहर के सोझी घाट मोड़ पर मंगलवार को उप निदेशक सांख्यिकी मुंगेर प्रमंडल मुंगेर के वाहन ने मोटर साइकिल एवं साइकिल में टक्कर मार दी. जिसमें मोटर साइकिल सवार एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया. जब वाहन के चालक व अधिकारी ने धौंस दिखा कर निकलना चाहा तो भीड़ ने वाहन को घेर लिया और उग्र हो गयी. सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों को शांत करवा कर सरकारी वाहन को थाना ले आयी.

बताया जाता है कि उप निदेशक सांख्यिकी मुंगेर प्रमंडल मुंगेर का वाहन तेज रफ्तार से किला से निकलते हुए बेलन बाजार रोड की ओर बढ़ी. इसी दौरान सोझी घाट मोड़ के समीप उक्त वाहन ने एक मोटर साइकिल में टक्कर मारते हुए आगे साइकिल में टक्कर मार दिया. इस हादसे में मोटर साइकिल सवार वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान निवासी गौतम कुमार जख्मी हो गया. जबकि दूसरा युवक पूरबसराय निवासी हर्ष कुमार एवं साइकिल सवार कन्हैया कुमार बाल-बाल बच गये. टक्कर के बाद बाइक, साइकिल व सरकारी वाहन तीनों मोड़ पर खड़ी हो गयी और बहस शुरू हो गया. इसी बीच सरकारी वाहन पर सवार व्यक्ति ने अधिकारी का रौब दिखाते हुए वाहन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो भीड़ ने वाहन को घेर लिया. भीड़ ने कहा कि धक्का लगने के बाद खुद के चालक की गलती को नजरअंदाज कर बाइक सवार को इलाज कराने के लिए ले जाने के बजाय उस पर अधिकारी बरस गये. जो प्रशासनिक अधिकारी की लालफीताशाही है.

वाहन को पुलिस ने लाया कोतवाली थाना

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझा कर हटाया और सरकारी वाहन को कोतवाली थाना ले आयी. कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को थाना लाया गया है और इसकी सूचना यातायात थाना पुलिस को दे दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel