[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर केसौली पंचायत में बीडीओ ने विकास योजनाओं की हकीकत परखी

केसौली पंचायत में बीडीओ ने विकास योजनाओं की हकीकत परखी

0
केसौली पंचायत में बीडीओ ने विकास योजनाओं की हकीकत परखी

मुंगेर . जीरो ऑफिस डे अभियान के तहत बुधवार को टेटियाबंबर प्रखंड की बीडीओ निशा राय ने केसौली पंचायत पहुंचकर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सामुदायिक शौचालय व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की जांच की गयी. इस दौरान बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पांच लाभुकों के घरों का दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. साथ ही आवासों की जियो टैगिंग कर वास्तविक स्थिति को ऑनलाइन दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि जीरो ऑफिस डे ऐप के माध्यम से योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जाती है. जांच के क्रम में एक ऐसे लाभुक का मामला भी सामने आया, जिसका आवास स्वीकृति पत्र तकनीकी टिप्पणी के कारण लंबित था, जबकि निर्माण कार्य शुरू हो चुका था. बीडीओ ने मामले की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं पंचायत में कचरा संग्रहण के लिए संचालित ठेला और ई-रिक्शा की जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में सूचना प्रसारण के लिए बाजा नहीं लगाया गया है. इस पर स्वच्छता कर्मियों को बाजा लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि ग्रामीणों को वाहन आगमन की सूचना मिल सके और कचरा उठाव व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सके. इसके अलावा सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और उपयोगिता की भी जांच की गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel