[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आठ जुलाई से होगी बीसीए सेमेस्टर के तीन, बीबीए पार्ट के दो सेमेस्टर व बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा

आठ जुलाई से होगी बीसीए सेमेस्टर के तीन, बीबीए पार्ट के दो सेमेस्टर व बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा

0
आठ जुलाई से होगी बीसीए सेमेस्टर के तीन, बीबीए पार्ट के दो सेमेस्टर व बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने वोकेशनल कोर्स के बीसीए, बीबीए व बायोटेक की परीक्षा 8 जुलाई से लेगा. इसमें बीसीए के सेमेस्टर-1, 3 व 5 की परीक्षा होगी, जबकि बीबीए पार्ट-1, 3 व बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा ली जायेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा का शेड्यूल व केंद्र से संंबंधित जानकारी जारी कर दी है. वहीं उक्त सत्रों की परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड भी जारी कर किया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि बीसीए सेमेस्टर-1, 3 और 5 की परीक्षा 8 जुलाई से ली जायेगी. जो 18 जुलाई तक होगी. परीक्षा के लिये कुल दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं बीबीए पार्ट-1, 3 तथा बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा भी 8 जुलाई से ली जायेगी. जो 14 जुलाई तक होगी. परीक्षा के लिये आरडी कॉलेज, शेखपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त सत्रों की परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है. जिसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel