[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर उद्घाटन मुकाबले में बांका ने तारापुर को 34 रनों से हराया

उद्घाटन मुकाबले में बांका ने तारापुर को 34 रनों से हराया

0
उद्घाटन मुकाबले में बांका ने तारापुर को 34 रनों से हराया

संग्रामपुर. प्रखंड के दीदारगंज पंचायत स्थित श्री बासुकीनाथ राय मैदान, कहुआ में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बांका बनाम तारापुर के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बांका ने तारापुर के 34 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर बांका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में तीन विकेट गिर गए. शुरुआती झटकों के बाद आर्यन ने पारी को संभालते हुए शानदार 42 रन बनाए. निर्धारित 15 ओवर में बांका की टीम ने 9 विकेट खोकर 119 रन बनाये. वहीं तारापुर की ओर से टिंकू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि पंचम सिंह ने 2 विकेट लिए. वहीं 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारापुर की टीम की शुरुआत भी लड़खड़ाती रही. महज 8 रन पर चार विकेट गिर जाने से टीम दबाव में आ गयी. आयुष ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. पूरी टीम 12 ओवर में 85 रन पर सिमट गयी. बांका की ओर से ललन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट और रिशु ने 3 विकेट झटके. वहीं ललन को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार शर्मा ने प्रदान किया. मैच में अंपायर की भूमिका राजा और सोमू ने निभायी, जबकि कमेंट्री विराट सिंह कर रहे थे. बताया गया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एक मार्च को खेला जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel