[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति को ले किया जागरूक

जमालपुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति को ले किया जागरूक

0
जमालपुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति को ले किया जागरूक

जमालपुर. बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर नशा मुक्ति जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जहां रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर भी थे. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा सेवन मनुष्य के लिए जानलेवा साबित होता है. नशा का सेवन करने से मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नशा के कारण परिवार की शांति भंग हो जाती है और प्रगति रुक जाती है. नशा का सेवन करना एक सामाजिक बुराई है, इसलिए यह आवश्यक है कि मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए. उत्सव नाटक संस्थान जमालपुर के कलाकारों द्वारा इस मौके पर नशा खुरानी एवं अन्य साइबर अपराध के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी. जिसमें रेल यात्रियों एवं आम जनमानस को नशा खुरानी एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया. लोगों को बताया गया की रेल यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाने पीने की कोई चीज नहीं लें और यदि साइबर क्राइम की कोई घटना घटित हो जाती है तो 1930 पर तत्काल संपर्क करें. नुक्कड़ नाटक का संयोजन रवि भूषण वर्मा ने किया, जबकि निर्देशक नवीन कुमार वर्मा थे. मौके पर हलदर रावत, राजीव रंजन राय, आरके पूनम, आदर्श आनंद आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel