[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू को कहा ”ना”, जमालपुर में निकली जागरूकता रैली

स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू को कहा ”ना”, जमालपुर में निकली जागरूकता रैली

0
स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू को कहा ”ना”, जमालपुर में निकली जागरूकता रैली

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Munger News : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में रेलवे चिकित्साकर्मी, छात्र-छात्राएं और स्काउट एंड गाइड के सदस्य शामिल हुए. रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

असिस्टेंट चीफ मेडिकल डायरेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

जागरूकता रैली को पूर्व रेलवे के असिस्टेंट चीफ मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पार्थ सारथी मित्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने बताया कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, लेकिन रविवार को अवकाश होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया. रैली का नेतृत्व पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर के सीएमएस डॉ. जेके प्रसाद ने किया.

ईस्ट कॉलोनी से पुस्तकालय परिसर तक गूंजे जागरूकता के नारे

रैली पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल से निकलकर ईस्ट कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रेल इंजन कारखाना परिसर स्थित भंडार विभाग के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय परिसर पहुंची. पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने तंबाकू निषेध से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया.

तख्तियों पर लिखे संदेश बने आकर्षण का केंद्र

रैली में शामिल पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल के सिस्टर, चिकित्सा कर्मी, पूर्व रेलवे इंटर कॉलेज के विद्यार्थी तथा भारत स्काउट एंड गाइड के कार्यकर्ता हाथों में जागरूकता तख्तियां लिए हुए चल रहे थे. तख्तियों पर ”तंबाकू को ना कहें, स्वास्थ्य को हां कहें”, ”तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन जोड़ें”, ”तंबाकू की आदत कैंसर को दावत” और ”समझदारी से काम लो, तंबाकू की शुरुआत मत करो” जैसे संदेश लिखे गए थे. इन नारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

पुस्तकालय परिसर में होंगे अन्य कार्यक्रम

आयोजकों ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कई अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों का आयोजन रेल इंजन कारखाना जमालपुर स्थित महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय परिसर में किया जाएगा. कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी दी जाएगी और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel