[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन 10 तक करें आवेदन

पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन 10 तक करें आवेदन

0
पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन 10 तक करें आवेदन

मुंगेर मुंगेर विवि ने अपने 20 पीजी विभाग तथा नौ पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर एक नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया गया है. उक्त सत्र में अबतक कुल 3,801 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीजी सेमेस्टर-एक के लिए 20 पीजी विभाग तथा नौ पीजी सेंटर में नामांकन को लेकर इच्छुक विद्यार्थी को एक से 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का समय निर्धारित किया गया है. इस दौरान स्नातक पार्ट-तीन में उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करते हुये आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिए विद्यार्थियों को कुल 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. इधर, उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 3,801 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय मे 2,977 विज्ञान संकाय में 727 तथा वाणिज्य संकाय में मात्र 97 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसके अतिरिक्त एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-एक व दो के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-एक व दो के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिए सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-तीन में नामांकन की प्रक्रिया 10 नवंबर तक विस्तारित किया है. इस दौरान उक्त सत्र मेें विद्यार्थी तीन से 10 नवंबर तक नामांकन ले सकते हैं. वहीं उक्त सत्र के विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन लेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 1,315 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,050, विज्ञान संकाय में 218 तथा वाणिज्य संकाय में 47 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel