[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर Munger University: आज से बीसीए व बीबीए के लिये आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

Munger University: आज से बीसीए व बीबीए के लिये आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

0
Munger University: आज से बीसीए व बीबीए के लिये आवेदन की प्रक्रिया आरंभ
Munger University

Munger University: एमयू द्वारा अपने अंगीभूत कॉलेजों में सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 8 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 8 से 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विश्वविद्यालय के यूएमआईएस पोर्टल पर 1 हजार रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. जबकि आवेदन के बाद नामांकन के लिये विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज से संपर्क करना होगा.

Munger University: एलएलबी सेमेस्टर-में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 20 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू किया है़ इसके तहत इस शैक्षणिक सत्र में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 8 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची तैयार कर नामांकन की प्रक्रिया पूरा करेगा. इधर इस शैक्षणिक सत्र में नामांकन के लिए अबतक लगभग 170 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

Munger University: पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर बुधवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग सहित आरडी एंड डीजे कॉलेज, कोशी कॉलेज, खगड़िया, केएसएस कॉलेज, लखीसराय, आरडी कॉलेज, शेखपुरा, एसकेआर कॉलेज, बरबीधा तथा केकेएम कॉलेज, जमुई पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर में नामांकन को लेकर 7 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 18 अगस्त का समय दिया गया है. इस दौरान एमयू के पीजी विभाग व पीजी सेंटर में नामांकन को इच्छुक विश्वविद्यालय के यूएमआइएस पोर्टल पर 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा कर नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel