[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-1 में आवेदन की तिथि समाप्त, आज से त्रुटि ठीक करने का मौका

स्नातक सेमेस्टर-1 में आवेदन की तिथि समाप्त, आज से त्रुटि ठीक करने का मौका

0
स्नातक सेमेस्टर-1 में आवेदन की तिथि समाप्त, आज से त्रुटि ठीक करने का मौका

4 जून को जारी होगी पहली मैरिट लिस्ट, 5 जून से प्रारंभ होगी नामांकन प्रक्रिया

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन के लिये 31 मई तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार से आवेदन की त्रुटियों को ठीक करने का समय दिया जायेगा. इसके बाद 4 जून को स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये पहली मैरिट लिस्ट जारी कर 5 जून से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसे लेकर एमयू द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन के लिये 31 मई तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी है. वहीं 1 से 2 जून के बीच आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन की त्रुटि ठीक करने का समय दिया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थी अपने लॉगिन आईडी की मदद से अपने आवेदन की त्रुटि को ठीक कर सकते हैं. वहीं उक्त तिथि के बाद दोबारा आवेदन की त्रुटि ठीक करने का मौका नहीं दिया जायेगा, जबकि इसके बाद आवेदन की त्रुटि के लिये विद्यार्थी खुद जिम्मेदार होंगे. इधर, उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 43,006 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया. जिसमें कला संकाय में सर्वाधिक 37,196, विज्ञान संकाय में 5,418 तथा वाणिज्य संकाय में 392 विद्यार्थियों ने आवेदन किया.

4 जून को जारी होगी पहली मैरिट लिस्ट, 5 जून से नामांकन

एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये 4 जून को पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जबकि 5 जून से पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिये भी सूचना जारी कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 5 से 11 जून तक नामांकन का मौका दिया जायेगा. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. जिसके बाद ही विद्यार्थी अपना ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा कर पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel