[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की नोंची वायरिंग, बिजली गुल

असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की नोंची वायरिंग, बिजली गुल

0
असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की नोंची वायरिंग, बिजली गुल

मुंगेर. शहर के मध्य विद्यालय गुलजार पोखर में घुस कर मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने बिजली की वायरिंग नोंच ली. इसके कारण विद्यालय में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. बताया जाता है कि बुधवार को जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभूति शुक्ला पहुंचे और विद्यालय को खोला गया तो बिजली आपूर्ति ठप थी. आशंका होने पर जब विद्यालय में जांच की गयी तो कई जगह पर बिजली तार की वायरिंग नोंची मिली. देखने से ऐसा लगता है कि असामाजिक तत्वों अथवा विद्यालय प्रबंधन से नाराजगी के कारण किसी व्यक्ति ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुछ लोग एक साजिश के तहत उनके विद्यालय में इस तरह की घटना को आये दिन अंजाम देते हैं. पूर्व में भी छह-सात बार नल को तोड़ दिया गया था. जानबूझ कर ऐसा किया जा रहा है. किसी को देखा नहीं, इसलिए किसी पर आरोप भी नहीं लगा सकते हैं. सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी देखा, लेकिन उससे कुछ भी पता नहीं सका. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel