[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पूरे जुलाई चलेगा एंटी डेंगू माह अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों को करेगा जागरूक स्वास्थ्य विभाग

पूरे जुलाई चलेगा एंटी डेंगू माह अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों को करेगा जागरूक स्वास्थ्य विभाग

0
पूरे जुलाई चलेगा एंटी डेंगू माह अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों को करेगा जागरूक स्वास्थ्य विभाग
मुंगेर सदर अस्पताल

मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट

Anti Dengue Month : मुंगेर जिले में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरे जुलाई माह को ‘एंटी डेंगू माह’ के रूप में मनाया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस दौरान जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी.

सभी स्वास्थ्य संस्थानों को जारी किए गए निर्देश

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (जिला मलेरिया कार्यालय) ने सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अभियान का उद्देश्य आईईसी एवं बीसीसी गतिविधियों के माध्यम से डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है.

मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने पर रहेगा जोर

अभियान के दौरान लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उन्हें नष्ट करने, दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने, पानी की टंकियों और जल भंडारण वाले बर्तनों को ढंककर रखने तथा पुराने टायर, टूटे बर्तन, नारियल के खोल और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं में पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जाएगा.

स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, मीडिया से भी चलेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में डेंगू जागरूकता से जुड़ी क्विज, निबंध, चित्रकला और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों और शिक्षकों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा आकाशवाणी, एफएम रेडियो, स्थानीय टीवी, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

आशा, एएनएम और जीविका दीदी करेंगी घर-घर जागरूकता

Anti Dengue Month : नगर निगम एवं नगर निकायों की कूड़ा उठाव गाड़ियों के ऑडियो सिस्टम से भी डेंगू बचाव संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे. आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका और जीविका दीदी गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताएंगी. साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक एवं कार्यशालाएं आयोजित कर सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ: मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, छत से कूदने की आशंका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel