[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मछुआरों से किया संवाद

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मछुआरों से किया संवाद

0
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मछुआरों से किया संवाद

प्रमंडल के सभी छह जिलों के दर्जनों मछुआरों ने संवाद कार्यक्रम में लिया भाग मंगेर . केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु के मदुरै में मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन सम्मेलन में 125 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने वर्चुअल माध्यम से मत्स्य पदाधिकारी एवं मछुआरों से भी संवाद स्थापित किया. इसे लेकर संग्राहालय सभागर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. संग्राहालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुंगेर प्रमंडल के सभी मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय ओर खगड़िया के मत्स्य पदाधिकारी एवं 150 से अधिक मत्स्य कृषकों ने भाग लिया. संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपने मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लखीसराय के जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रेम शंकर से संवाद स्थापित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जानकारी मछुआरों को दी गयी. विदित हो कि मुंगेर जिले के 645 मत्स्य कृषकों को राज्य के अंदर व बाहर प्रशिक्षित किया है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 से वर्ष 2024-25 तक पांच वर्षों के लिए क्रिर्यान्वित किया गया है. 53 कृषकों को विभिन्न अवयवों में कार्यादेश निर्गत किया गया है. जिले में लघु बायोफ्लाॅक, वृहत बायोफ्लॉक, जिंदा मछली विक्रय केंद्र एवं लघु फिस फीड मील में 5 लाभुकों को लाभान्वित किया गया. मौके पर संयुक्त मत्स्य निदेशक दिलीप कुमार सिंह, उप मत्स्य निदेशक मुंगेर शैलेंद्र कुमार, मुंगेर जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष रस्तोगी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel