[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेगी सभी दवा दुकान

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेगी सभी दवा दुकान

0
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेगी सभी दवा दुकान

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने सरकार से की सख्त नियम लागू करने की मांग मुंगेर अगर आप नियमित रूप से दवा का सेवन करते हैं या फिर घर में मरीज है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट् एंड ड्रगिस्ट् के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिले भर की सभी मेडिकल स्टोर 20 मई को बंद रहेगी. इस दौरान थोक मंडी से लेकर मोहल्ले की दवा दुकानों तक सभी जगह दवाइयों की बिक्री प्रभावित होगी. मुंगेर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार बॉबी ने बताया कि 16 मई से 19 मई तक दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे. इसके बाद 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंदी के दौरान जिले भर की दुकानें बंद रहेंगी. यह निर्णय 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण नकली, नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री बढ़ रही है. कई कंपनियां बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं उपलब्ध करा रही हैं, जिससे मरीजों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. साथ ही फार्मासिस्ट और मरीज के बीच संवाद खत्म होने से गलत दवा उपयोग और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. बड़ी दवा कंपनियों द्वारा प्रीडेटरी प्राइसिंग अपनाकर छोटे दवा दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. निर्धारित मुनाफे से अधिक छूट देकर बाजार में असंतुलन पैदा किया जा रहा है, जिससे छोटे व्यवसायियों का अस्तित्व संकट में है. उन्होंने कहा कि संगठन कोविड-19 के दौरान लागू जीएसआर 220(ई) नोटिफिकेशन को वापस लेने और जीएसआर 817(ई) के तहत ई-फार्मेसी संचालन पर पुनर्विचार की मांग की गई है. संगठन ने सरकार से अवैध दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, उचित मूल्य नीति लागू करने और छोटे केमिस्टों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि जरूरी दवाइयां पहले से खरीदकर रख ले, ताकि बंद के दिन किसी तरह की दिक्कत न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel