[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर गंगा पथ परियोजना के एलाइनमेंट बदलाव को लेकर पटना की टीम ने किया निरीक्षण

गंगा पथ परियोजना के एलाइनमेंट बदलाव को लेकर पटना की टीम ने किया निरीक्षण

0
गंगा पथ परियोजना के एलाइनमेंट बदलाव को लेकर पटना की टीम ने किया निरीक्षण

मुंगेर गंगा पथ ( मरीन ड्राइव ) परियोजना के चिह्नित एलाइनमेंट को लेकर पटना से पहुंची अधिकारियों की टीम ने जिलाधिकारी निखिल धनराज के साथ सोमवार को गंगा घाटों की स्थलीय निरीक्षण किया. टीम मुंगेर सीमा क्षेत्र की पड़ने वाले स्थलों का निरीक्षण किया. ताकि जरूरत के हिसाब से एलाइनमेंट के बदलाव के साथ ही निर्माण कार्य को शुरू किया जा सके. टीम ने मोटर वोट के सहारे हेरु दियारा से क़र्बला, दोमंठा घाट, कंकर घाट, बेलन बाजार घाट, सोझी घाट, बबुआ घाट, कष्टहरणी आदि घाट सहित हेरूदियारा से घोरघट का निरीक्षण किया गया. इस दौरान टीम ने यह निरीक्षण किया कि किस-किस जगह पर एलाइनमेंट के बदलाव की जरूरत है. ताकि बसाबट और जनता को परियोजनाओं से कोई परेशानी नहीं हो. बताया गया कि निरीक्षण के दौरान एलाइनमेंट बदलाव वाले स्थलों पर रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जायेगी. विभाग की स्वीकृति के पश्चात कार्य आरंभ किया जायेगा. विदित हो कि 5 मई को मुंगेर दौरा पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बबुआघाट पर प्रस्तावित मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ ( मरीन ड्राइव ) परियोजना का स्थल निरीक्षण किया था. इस के बाद उन्होंने बबुआ घाट पर ही बैठक कर इस परियोजना के लिए जहां भू-अर्जन के काम में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया था. वहीं दूसरी ओर इस प्रस्तावित मरीन ड्राइव परियोजना से मुंगेर शहरवासियों और सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों व बसावट में रहने वाले लोगों को कोई कठिनाई न हो इसको ध्यान में रखते हुए परियोजना के एलाइनमेंट का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे. जिसके बाद पटना की टीम ने एलाइनमेंट बदलाव वाले चिह्नित स्थलों का निरीक्षण किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel