[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर छेड़खानी व पिटाई से आहत युवती ने खाया विषैला पदार्थ, आइसीयू में भर्ती

छेड़खानी व पिटाई से आहत युवती ने खाया विषैला पदार्थ, आइसीयू में भर्ती

0
छेड़खानी व पिटाई से आहत युवती ने खाया विषैला पदार्थ, आइसीयू में भर्ती

युवती को अस्पताल देखने आये आरोपी को परिजनों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र की एक युवती ने छेड़खानी और पिटाई से आहत होकर विषैला पदार्थ खा लिया. गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, युवती किस स्थिति में है देखने आये आरोपी युवक को परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि युवती 25 मार्च की शाम सहेलियों के साथ घूमकर लौट रही थी. इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार निवासी सूरज कुमार यादव ने उसका पीछा किया और छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इससे आहत होकर युवती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जिसकी स्थित गंभीर है और आइसीयू में भर्ती है. गुरुवार को आरोपीत सूरज कुमार यादव युवती की स्थिति जानने सदर अस्पताल पहुंचा. जिसे लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि युवती की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel