[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध दुकानें हटाने से दुकानदारों में मचा हड़कंप

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध दुकानें हटाने से दुकानदारों में मचा हड़कंप

0
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध दुकानें हटाने से दुकानदारों में मचा हड़कंप
अतिक्रमण हटाओ अभियान

संग्रामपुर मुंगेर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट: संग्रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन का कड़ा रुख देखने को मिला. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य बाजार और प्रमुख चौक-चौराहों पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह और अंचल अधिकारी निशीथ नंदन के नेतृत्व में नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को मुक्त कराया.

थाना चौक से बस स्टैंड तक हुई कार्रवाई

अभियान की शुरुआत संग्रामपुर थाना चौक से हुई, जिसके बाद टीम ने बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न व्यस्त इलाकों में कार्रवाई की. जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे बने स्थायी और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया. सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से दुकान लगाकर आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया. प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कब्जा कर दुकान चलाने वाले दुकानदारों में मायूसी और हड़कंप का माहौल देखा गया.

यातायात सुगम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता

कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. अभियान के दौरान अंचल अमीन और नगर पंचायत के अन्य कर्मी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे.

अतिक्रमण करने पर दी गई सख्त चेतावनी

अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि वे दोबारा सड़क या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें. अधिकारियों ने कहा कि यदि दोबारा अवैध कब्जा पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मुख्य बाजार की सड़कें चौड़ी और साफ नजर आने लगी हैं, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है.

Previous article BANKA : जनगणना कार्य को लेकर बीडीओ ने किया किट का वितरण
Next article Motihari News: पुराने विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, कॉलेज कैंपस में अपराधियों ने किया हमला
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel