[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आज

मुंगेर विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आज

0
मुंगेर विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आज

सीनेट बैठक के पूर्व सभी कमेटियों की बैठकें हो गयी हैं आरंभ

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने वैसे तो फरवरी माह के आरंभ में होनेवाली अपनी सातवें सीनेट बैठक को लेकर तैयारी जनवरी माह से ही आंरभ कर दी थी. वहीं अब विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट बैठक के पूर्व होने वाली अपने सभी समितियों की बैठक शुरू कर दी है. इसे लेकर शुक्रवार को एमयू में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें विश्वविद्यालय व कॉलेजों के शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. इसके लिए विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर अपने सभी सदस्यों को सूचित कर दिया है.

एमयू में शुक्रवार को होने वाले एकेडमिक काउंसिल में कुल 20 मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें शैक्षणिक परिषद की 9 सितंबर 2025 को हुई बैठक तथा 3 फरवरी को आयोजित नव शिक्षण कार्यक्रम एवं संबद्धता समिति की बैठक के कार्यवृत्त सहित परीक्षा बोर्ड की पिछली बैठकों के कार्यवृत्त पर चर्चा होगी. इसके अतिरिक्त चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों के सेमेस्टर-4 (एईसी-4) के एनजीओ/सामाजिक सेवा/खेल (स्वास्थ्य और कल्याण) के सामान्य पाठ्यक्रम को अपनाने, विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों के प्रमुख द्वारा प्रस्तुत प्रोफेसर रैंक के दस बाह्य विषय विशेषज्ञों की सूची की स्वीकृति, विश्वविद्यालय के घटक/संबद्ध कॉलेजों और स्नातकोत्तर विभागों में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कक्षाओं के संचालन, स्नातक/स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते समय छात्रों के पंजीकरण पर विचार होगा. इसके अतिरिक्त पीएचडी प्रगति रिपोर्टों की स्वीकृति पर विचार केवल तभी किया जाएगा, जब पीएचडी शोधार्थियों की प्रतिदिन कम से कम दो कक्षाओं में भाग लेने और उस संस्थान में अनिवार्य उपस्थिति की शर्त पूरी हो. जहां उनके पीएचडी पर्यवेक्षक तैनात हैं. इसके लिएचर्चा होगी. इसके अतिरिक्त बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel