[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर किक्रेट टूर्नामेंट में अभयपुर ने बनरकोयलो को 86 रनों से किया पराजित

किक्रेट टूर्नामेंट में अभयपुर ने बनरकोयलो को 86 रनों से किया पराजित

0
किक्रेट टूर्नामेंट में अभयपुर ने बनरकोयलो को 86 रनों से किया पराजित

धरहरा. प्रखंड के घटवारी गांव में शनिवार को जीजीएनसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का पहला मैच मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बनरकोयलो एवं एमसीसी अभयपुर के बीच खेला गया. जिसमें अभयपुर की टीम ने बनरकोयलो को 86 रनों से पराजित किया. बनरकोयलो की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया और अभयपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. अभयपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर के खेल में 199 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनरकोयलो की टीम 11 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस प्रकार एमसीसी अभयपुर की टीम 86 रनों से विजयी हुई. बताया गया कि इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है. रविवार को डीवाईसीसी बनाम मां काली क्रिकेट क्लब आजीमगंज एवं वाईसीसी अदलपुर बनाम कुमारपुर के बीच मैच खेला जाएगा. मौके पर लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु भास्कर, आजीमगंज पंचायत के सरपंच महादेव कोड़ा, विजय कुमार राय, प्रभाष कुमार राय, रवि कुमार, डॉ अफरोज आलम, कंचन कुमार, सोनू कुमार सहित दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel