[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-1 में कुल 37,033 विद्यार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन

स्नातक सेमेस्टर-1 में कुल 37,033 विद्यार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन

0
स्नातक सेमेस्टर-1 में कुल 37,033 विद्यार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 जुलाई से आरंभ की गयी थी. इसमें विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिये 20 जुलाई तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है. वहीं उक्त सत्र में कुल 37,033 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इधर, विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र की कक्षाएं भी कॉलेजों में 8 जुलाई से ही आरंभ कर दी गयी है.

एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये अबतक कुल सात आवेदन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में एलएलबी के नये सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से आरंभ कर दी गयी है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 7 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है.

26 जुलाई तक एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 15 से 26 जुलाई तक का समय दिया गया है. इसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

स्नातक व वोकेशनल के लिये स्क्रूटनी आवेदन आरंभ

मुंगेर. एमयू के द्वारा सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 के तीनों संकायों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य सहित सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2 सहित सत्र 2022-25 बीबीए पार्ट-2, सत्र 2021-24 बीबीए पार्ट-3, सत्र 2022-25 बायोटेक पार्ट-2 तथा सत्र 2021-24 बायोटेक पार्ट-3 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं उक्त सभी सत्रों के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन मांगा गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 के विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने को लेकर 22 से 27 जुलाई तक का समय दिया गया है. जबकि बीएड पार्ट-1 व 2 सहित बीबीए और बायोटेक के पार्ट-2 तथा पार्ट-3 के विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने को लेकर 22 से 25 जुलाई तक का समय दिया गया है. वहीं उक्त सभी सत्रों के विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. जबकि प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel