[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 2,763 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 2,763 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

0
पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 2,763 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 को लेकर तीसरे मेरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 13 एवं 14 सितंबर को संपन्न हुई. जिसमें अबतक कुल 2,763 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि अब 18 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गयी है. वहीं विश्वविद्यालय व कॉलेजों में भी 15 से 17 सितंबर तक अवकाश हो चुका है. ऐसे में अब 18 सितंबर को विश्वविद्यालय खुलने के बाद उक्त सत्र में रिक्त सीटों की संख्या की जानकारी ली जायेगी. जिसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. जिसके बाद उक्त सत्र में रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ करने की तिथि निर्धारित की जायेगी. इधर उक्त सत्र में अबतक तीनों मेरिट लिस्ट मिलाकर कुल 2,763 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 2,195, विज्ञान संकाय में 441 तथा वाणिज्य संकाय में 127 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं डीएसडब्लू ने बताया कि उक्त सत्र के लिये अवकाश के बाद कक्षाओं का संचालन भी आरंभ कर दिया जायेगा. जिसकी सूचना भी विद्यार्थियों के लिये अवकाश के बाद जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel