[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पाइलिंग को लेकर खोदे गये गड्ढे में गिरा किशोर, मिट्टी में दबकर हो गई मौत

पाइलिंग को लेकर खोदे गये गड्ढे में गिरा किशोर, मिट्टी में दबकर हो गई मौत

0
पाइलिंग को लेकर खोदे गये गड्ढे में गिरा किशोर, मिट्टी में दबकर हो गई मौत

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक का फाइल फोटो

प्रतिनिधि, मुंगेर

सफियासराय थाना क्षेत्र के सर्वोदय टोला फरदा में सोमवार को पाइलिंग के गहरे गड्ढे में गिरने से 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई. गृह निर्माण कार्य के लिए खोदे गए पाइलिंग के गहरे गड्ढे में गिरकर और मिट्टी में दब जाने से मौत हुई है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार सर्वोदय टोला फरदा निवासी नीरज मंडल का पुत्र आदर्श कुमार घर में खाना खाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में निर्माणाधीन मकान के पास पाइलिंग कार्य के लिए लगभग आठ फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था. जैसे ही आदर्श वहां से गुजर रहा था, उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गड्ढे में जा गिरा. गिरने के तुरंत बाद ऊपर से ढीली मिट्टी और भुरभुरी जमीन भी ढहकर गड्ढे में समा गई, जिससे वह पूरी तरह दब गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में मिट्टी हटाकर आदर्श को बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल मुंगेर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सबसे छोटा था आदर्श, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक आदर्श कुमार चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. वह नवम वर्ग का छात्र था और पढ़ाई में काफी तेज बताया जाता था. पिता नीरज मंडल खेती-किसानी और सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी, जबकि पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. परिजनों के करूण क्रंदन से सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड गमगीन हो गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel