[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर तीन संभावित मरीजों के एलाइजा जांच में मिला डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज

तीन संभावित मरीजों के एलाइजा जांच में मिला डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज

0
तीन संभावित मरीजों के एलाइजा जांच में मिला डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज

मुंगेर जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. जिसके कारण डेंगू के कंफर्म व संभावित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. सोमवार को तीन मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज पाया गया. जबकि दो नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि सोमवार को तीन मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज पाया गया. जो तीन नंबर गुमटी निवासी 35 वर्षीय सविता देवी है. वहीं सोमवार को डेंगू के दो संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. जिसमें चुरंबा निवासी 39 वर्षीय मो. फरमाद तथा 13 वर्षीय मो. आफताब को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. इसके अतिरिक्त दो मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया. जिसमें 22 वर्षीय लीली कुमारी तथा 22 वर्षीय शालू कुमारी शामिल है. वहीं सोमवार को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 5 मरीज इलाजत हैं. जिसमें दो संभावित मरीजों के अतिरिक्त पूर्व से भर्ती 50 वर्षीय रेणु कुमारी, 59 वर्षीय रामदेव मोदी, 48 वर्षीय मो. रियाज शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel