[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एमडीए राउंड में वंचित लोगों के लिए 13 मार्च तक चलाया जा रहा मॉप अप राउंड

एमडीए राउंड में वंचित लोगों के लिए 13 मार्च तक चलाया जा रहा मॉप अप राउंड

0
एमडीए राउंड में वंचित लोगों के लिए 13 मार्च तक चलाया जा रहा मॉप अप राउंड

मुंगेर. फाइलेरिया उन्मूलन के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मास ड्रग एडमिनिस्टेशन (एमडीए) कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया की दवा खाने से वंचित लोगों के लिए पांच से 13 मार्च तक मॉप-अप-राउंड चलाया जा रहा है.

जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत 10 से 28 फरवरी के बीच एमडीए राउंड चलाया गया था. इस दौरान वैसे छूटे हुए क्षेत्र, जहां टीम द्वारा लोगों को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलायी गयी. उस क्षेत्र और अबतक फाइलेरिया की दवा खाने से वंचित लोगों के लिए 5 से 13 मार्च तक मॉप-अप-राउंड चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एमडीए राउंड में लगी सभी टीमों को निर्देशित किया गया है कि वैसे क्षेत्र, जहां लोगों को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलायी गयी. वहां मॉप अप राउंड के दौरान घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चित करेंगे.

13.86 लाख लोगों को खिलायी गयी दवा

उन्होंने बताया कि एमडीए राउंड के दौरान जिले में 14 लाख 36 हजार 984 लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था. जिसके विरुद्ध एमडीए राउंड में 13 लाख 86 हजार 972 लोग फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी है, जो कुल लक्ष्य का 97 प्रतिशत है. जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार पंकज कुमार प्रणव ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में मॉप-अप-राउंड चलाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel