[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर डंडोर स्टेडियम में सजेगा किताबों का महाकुंभ, 11 से पुस्तक मेले का आगाज

डंडोर स्टेडियम में सजेगा किताबों का महाकुंभ, 11 से पुस्तक मेले का आगाज

0
डंडोर स्टेडियम में सजेगा किताबों का महाकुंभ, 11 से पुस्तक मेले का आगाज

मुंगेर. मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में अब किताबों की खूबसूरत दुनिया सजने जा रही है. 11 से 14 जून तक चार दिवसीय मुंगेर पुस्तक मेला का आयोजित मुंगेर में किया जायेगा. यह पुस्तक मेला केवल पुस्तकों की बिक्री का मंच नहीं, बल्कि ज्ञान, साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का विराट उत्सव साबित होगा. यह समय इंडिया ट्रस्ट नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति (रजि.), प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण) रांची व स्थानीय आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पुस्तक मेले को लेकर छात्र-छात्रा और पुस्तक प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

देश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पुस्तकें एक स्थान पर मिलेगी

समय इंडिया ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने कहा कि यह आयोजन समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को मजबूत करने तथा नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अभियान है. पुस्तक मेले में समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, दीपा प्रकाशन, अनु प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, डायमंड बुक्स, क्राउन पब्लिकेशन, पेंगुइन प्रकाशन, हिन्द युग्म, गीता प्रेस, गोवो बुक्स, उपकार प्रकाशन व मनोज पब्लिकेशंस सहित देश के प्रतिष्ठित प्रकाशनों की हजारों पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी.

बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच

बताया गया कि साहित्य, समसामयिक विषय, प्रतियोगी परीक्षाओं, धार्मिक ग्रंथों, बच्चों की पुस्तकों, विज्ञान, इतिहास, जीवनी, प्रेरणादायक साहित्य, शेर-ओ-शायरी और ग़ज़लों की पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला हर आयु वर्ग के पाठकों को आकर्षित करेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं के लिए यह मेला विशेष रूप से उपयोगी रहेगा. यह पुस्तक मेले को केवल पुस्तक प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे बच्चों, युवाओं और रचनात्मक प्रतिभाओं का उत्सव बनाने की विशेष तैयारी की गई है. मेले के दौरान चित्रकला, कविता पाठ, कहानी सुनाओ, गायन, नृत्य, भाषण व अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

स्थानीय साहित्य प्रेमियों को भी मिलेगा मंच

मेले में कवि सम्मेलन, साहित्यिक गोष्ठियां, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व प्रेरक संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे. कवि सम्मेलन में अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा सहित स्थानीय व आमंत्रित कवि, साहित्यकार और कलाकार अपनी रचनाओं व प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. मुंगेर पुस्तक मेला में स्थानीय लेखकों का भी एक कोना रहेगा जिसमें उनकी किताबों का प्रदर्शन किया जायेगा.

B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel