[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सीताकुंड स्थित रावण कुंड में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत

सीताकुंड स्थित रावण कुंड में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत

0
सीताकुंड स्थित रावण कुंड में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत

– मधेपुरा से सीताकुंड राजकीय माघी मेला में खिलौना की दुकान लगाने बच्चे के साथ आया था माता-पिता, रो-रो कर बुरा हाल मुंगेर प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल सीताकुंड में सोमवार की सुबह मेला स्थल के पास बने रावण कुंड में डूबने से एक चार वर्षीरू बच्चे की मौत हो गयी. जो मधेपुरा से सीताकुंड माघी मेला में खिलौना बेचने आये बुचो मंडल का पुत्र था. शव से लिपट कर माता-पिता दहाड़ मार जार-जार रो रहे थे. इधर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मधेपुरा जिला के आलमनगर थाना क्षेत्र के ढलान गांव निवासी बुचो मुनी अपनी पत्नी व चार वर्षीय बच्चे देवराज के साथ सीताकुंड माघी मेला में खिलौना बेचने के लिए आया है. सोमवार की सुबह पति-पत्नी व बच्चे मेला स्थल पर बने स्नानागार में स्नान करने के लिए चले गये. जो उसके दुकान से दूसरे छोड़ पर था. पिता स्नान कर दुकान की ओर बढ़ा, जबकि मां ने देवराज को स्नान करवा कर पिता के पीछे दुकान पर जाने को कह कर स्नान करने लगी. जब मां दुकान पर पहुंची और पति से देवराज के बारे में पूछा तो उसने अनभिज्ञता व्यक्त किया. जिसके बाद बच्चे की खोज शुरू हुई. तभी कंट्रोल रूम से माइकिंग हुआ कि एक बच्चा शव मेला स्थल के पास बने रावण कुंड में मिला है. माता-पिता दौड़ कर गये बच्चे के शव को देवराज के रूप में पहचान किया. जिसके बाद दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बुचो मुनी ने बताया कि उसे दो बेटा व दो बेटी है, देवराज सबसे छोटा था, इसलिए साथ लेकर चले आए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel