[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर वाहन चेकिंग में दस वाहन चालकों से वसूला गया सात हजार रुपये जुर्माना

वाहन चेकिंग में दस वाहन चालकों से वसूला गया सात हजार रुपये जुर्माना

0
वाहन चेकिंग में दस वाहन चालकों से वसूला गया सात हजार रुपये जुर्माना

खड़गपुर थाना पुलिस ने की 35 वाहनों की जांच, वाहन चालकों में मचा रहा हड़कंप, प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो व चार पहिया वाहनों को रोक कर तलाशी ली गयी और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. खड़गपुर थाना क्षेत्र के तारापुर मोड़, सोहन लाल चौक, कच्ची मोड़, आंबेडकर चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. यह अभियान थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन व मालवाहक वाहनों को रोक कर कागजात समेत सीट बेल्ट व हेलमेट की जांच की गयी. वहीं बगैर हेलमेट के चल रहे बाइक चालकों को रोका गया और हेलमेट नहीं पहनने पर फटकार लगाते हुए कागजात व हेलमेट समेत अन्य त्रुटि पाए जाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला गया. करीब 35 वाहनों की जांच की गयी. इसमें 10 वाहन चालकों से 7 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया. वहीं थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने की अपील करते हुए जुर्माना से बचने की सलाह भी दी. इस अभियान में कई पुलिस के जवान शामिल थे, जबकि चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel