[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लगा 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, रेलयात्री रहे परेशान

जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लगा 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, रेलयात्री रहे परेशान

0
जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लगा 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, रेलयात्री रहे परेशान

प्रतिनिधि, जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत जमालपुर-किऊल रेलखंड पर रविवार को प्रातः 8:00 बजे से 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया. इस कारण इस रेलखंड पर 6 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा. जिससे रेल यात्रियों का काफी परेशानी उठानी पड़ी. बताया गया कि जमालपुर-किऊल रेलखंड के धरहरा और मसूदन रेलवे स्टेशनों के बीच समपार फाटक के स्थान पर सब-वे के निर्माण कार्य को लेकर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था. मालदा रेल मंडल की पीआरए रूपा मंडल ने बताया कि रविवार को जमालपुर-किऊल रेल खंड के बीच एलसी गेट संख्या-20 के बदले सीमित ऊंचाई वाले सब -वे (एलएचएस) बॉक्स लगाने का काम पूरा हो गया. इस एलएचएस का उपयोग करने वाले स्थानीय निवासियों और यात्रियों को सुविधा में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि एलएचएस लेवल क्रॉसिंग से जुड़े जोखिम को भी काफी हद तक काम करता है. जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों दोनों के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होता है. उन्होंने बताया कि सम पार फाटक संख्या 20 पर एलएचएस के निर्माण को पूरा करने के लिए कुल 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया था. ट्रैफिक व पावर ब्लॉक से रेलयात्री रहे परेशान जमालपुर-किऊल रेलखंड में 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक से रेल यात्री परेशान रहे. इस कारण जहां तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया था. वही लंबी दूरी की कई ट्रेनों को 1 से 5 घंटे तक के लिए रीशेड्यूल किया गया, जबकि लंबी दूरी के साथ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था. इस कारण रविवार को किऊल जाने के लिए 7 घंटे बाद मिली यात्रियों को ट्रेन मिली. स्थिति यह रही कि करीब 45 किलोमीटर की यात्रा तय कर किऊल जाने के लिए रेल यात्रियों को 7 घंटे का इंतजार करना पड़ा. पावर ट्रैफिक ब्लॉक लेने के पहले किऊल की तरफ सुबह 7:00 बजे 13401 भागलपुर- दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजर जाने के बाद अपराह्न 14:18 बजे यात्रियों को किऊल के लिये 12367 विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ही मिल पाई. इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर रेल यात्री जमालपुर से सड़क मार्ग के सहारे किऊल और लखीसराय की यात्रा तय की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel