[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में 58 प्रतिभागियों ने लिया भाग

सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में 58 प्रतिभागियों ने लिया भाग

0
सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में 58 प्रतिभागियों ने लिया भाग

जमालपुर. सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सेंटर आफ एक्सीलेंस पटना द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इसमें कुल 58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का विषय लाइफ स्किल्स एडवांस था. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीक एवं जीवन कौशल के उन्नत पहलुओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के अध्यक्ष छठू साह ने इस दौरान कई जानकारी दी. वहीं रिसोर्स पर्सन आशीष कुमार और संजीव कुमार सुधांशु ने अपने अनुभव और विशेषज्ञ से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया. प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों समूह चर्चा और प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षकों को जीवन कौशल के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया. साथ ही कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का मूल्यांकन बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से किया गया. उपस्थित शिक्षकों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके शिक्षण कार्य में गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ेगी. उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारी को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel