[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर, जमालपुर व तारापुर विधानसभा में 54.90 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

मुंगेर, जमालपुर व तारापुर विधानसभा में 54.90 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

0
मुंगेर, जमालपुर व तारापुर विधानसभा में 54.90 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

चुनाव को लेकर सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध, दियारा व नक्सल क्षेत्र के मतदाताओं में दिखा उत्साह

राणा गौरी शंकर, मुंगेर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मुंगेर जिले के मुंगेर, जमालपुर व तारापुर विधानसभा में कुल 54.90 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे. एक ओर जहां युवा व महिला मतदाताओं ने घरों से निकल कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभायी, वहीं गंगा के दियारा व नक्सल क्षेत्र में भी मतदाताओं में उत्साह रहा.

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में ओवरऑल 54.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. तारापुर में जहां शाम पांच बजे तक सर्वाधिक 58.33 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. वहीं जमालपुर में 56.69 प्रतिशत व मुंगेर में सबसे कम 49.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वैसे अर्धसैनिक बलों की निगरानी में जहां आधे से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान कराये गये, वहीं सभी बूथों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी. गुरुवार को प्रात: काल सात बजे से प्रारंभ मतदान कई बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी चलता रहा. मतदाताओं में काफी उत्साह था आर लोग अपने घरों से निकल कर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचे. इस दौरान मुंगेर जिले का राजनीतिक तापमान भी काफी उतार-चढ़ाव का रहा. एक ओर जहां जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के आइआइपी प्रत्याशी नरेंद्र कुमार चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए धरना पर बैठ गया. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने भी धरहरा व सफियासराय थानाध्यक्ष पर उनके समर्थकों के साथ मारपीट व परेशान करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं इस मामले में डीआइजी व पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी की है.

मुंगेर जिले में रहा आमने-सामने का मुकाबला

मुंगेर.

जिले के कुल तीन विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में जहां मुख्य मुकाबला एनडीए व महागठबंधन के बीच रहा. वहीं जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार भी मतदाताओं के वोट लेने में कामयाब बताये जा रहे. मुंगेर जिले का तारापुर विधानसभा क्षेत्र सबसे हॉट सीट बना है, जहां भाजपा प्रत्याशी के रूप में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं. यूं तो इस विधानसभा से कुल 13 उम्मीदवार अपना किस्मत अजमा रहे हैं, लेकिन मतदान के बाद जो समीकरण उभर कर आया है, उसमें मुख्य मुकाबला राजद के अरूण साह व भाजपा के सम्राट चौधरी के बीच ही सिमट कर रह गयी है. इधर, मुंगेर विधानसभा में बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरण के बीच आज का मतदान काफी रोचक रहा और एक बार फिर यह साबित हो गया कि बिहार की राजनीति में दो ही घटक एनडीए व महागठबंधन मुख्य मुकाबले में है. यहां एनडीए से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय व महागठबंधन से राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा. जबकि जमालपुर विधानसभा क्षेत्र भी मुंगेर जिले में चुनाव का केंद्र बिंदु बना रहा. यहां मुकाबला एनडीए व महागठबंधन के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी शैलेश कुमार के बीच त्रिकोणीय रहा है. महागठबंधन से जहां नरेंद्र कुमार व एनडीए से नचिकेता मैदान में हैं. मतदान के बाद जिले का जो राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहा है, उससे स्पष्ट हो गया कि मुंगेर जिले में जनसुराज का फैक्टर कारगर नहीं रह पाया. वैसे अब सबों की नजर मतगणना पर है और उसके बाद ही अंकों का गणित स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel