[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मैट्रिक : चौथे दिन 494 परीक्षार्थियों ने छाेड़ी परीक्षा

मैट्रिक : चौथे दिन 494 परीक्षार्थियों ने छाेड़ी परीक्षा

0
मैट्रिक :  चौथे दिन 494 परीक्षार्थियों ने छाेड़ी परीक्षा

मुंगेर.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक की परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को कुल 19,078 परीक्षार्थियों में 18,584 परीक्षार्थी उपस्थित व 494 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. 17 फरवरी से जिले के 22 केंद्रों पर परीक्षा ली जा रही है.

चौथे दिन पहली पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 10,235 परीक्षार्थियों में 9,991 परीक्षार्थी उपस्थित व 244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में भी सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 8,843 परीक्षार्थियों में 8,593 परीक्षार्थी उपस्थित व 250 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, अब पांचवे दिन की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में होगी. जिसमें दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा ली जायेगी. चौथे दिन की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली के बाद विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कई केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनी रही. सदर अस्पताल रोड, भगत सिंह चौक, नगर निगम रोड, पूरबसराय आदि क्षेत्रों में परीक्षा के बाद जाम की स्थिति बन गयी. जिसमें फंसे वाहन रेंगते नजर आये. जबकि इस जाम में फंसे आमजन और परीक्षार्थी भी पूरी तरह परेशान रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel