[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर विद्युत विभाग के 11,831 उपभोक्ताओं पर 46.95 करोड़ बकाया़, बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू

विद्युत विभाग के 11,831 उपभोक्ताओं पर 46.95 करोड़ बकाया़, बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू

0
विद्युत विभाग के 11,831 उपभोक्ताओं पर 46.95 करोड़ बकाया़, बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू

– बिजली विभाग सख्त, पिछले तीन माह में चोरी के खिलाफ 329 एफआईआर दर्ज

– उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 55 कनेक्शन कटे, बकायेदारों को नोटिस

मुंगेर. जिले में बढ़ते बिजली बकाया और बिजली चोरी पर अब विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है. दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के निर्देश पर मुंगेर विद्युत प्रमंडल द्वारा बड़े बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार मुंगेर जिले में 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की कुल संख्या 11,831 है, जिन पर कुल 46 करोड़ 95 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है.

मई माह में तेज हुआ अभियान

बिजली विभाग द्वारा मई माह में विशेष वसूली अभियान चलाया गया. इस दौरान 742 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया भुगतान किया. वहीं लगातार नोटिस के बावजूद राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 55 कनेक्शन काटे गए. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा तथा बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर कठोर कार्रवाई की जायेगी. विभागीय अधिकारियों के अनुसार बार-बार सूचना और चेतावनी देने के बावजूद कई उपभोक्ता बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे राजस्व संग्रह प्रभावित हो रहा है. ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अब कनेक्शन विच्छेदन के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.

बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई

इधर बिजली चोरी रोकने के लिए भी विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. पिछले तीन महीनों मार्च, अप्रैल और मई महीने में अब तक बिजली चोरी के खिलाफ कुल 329 प्राथमिकी दर्ज की गई है. इन मामलों में विभाग द्वारा 127.09 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. विभागीय टीम द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है. कई जगहों पर मीटर बाईपास, हुकिंग और अवैध कनेक्शन के मामले सामने आए हैं. अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी के कारण विभाग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, जिसका असर ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है.

कहते है अधीक्षण अभियंता

विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल ने कहा कि बिजली विभाग राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने को लेकर लगातार अभियान चला रहा है. जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया है, उनसे जल्द भुगतान करने की अपील की जा रही है. भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कनेक्शन काटने और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel