[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बालक की अपेक्षा 421 अधिक बालिका मुंगेर जिले में देंगी इंटर की परीक्षा

बालक की अपेक्षा 421 अधिक बालिका मुंगेर जिले में देंगी इंटर की परीक्षा

0
बालक की अपेक्षा 421 अधिक बालिका मुंगेर जिले में देंगी इंटर की परीक्षा

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एक फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गयी है. जिसकी सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस परीक्षा में इस बार मुंगेर जिले में बालकों की अपेक्षा 421 अधिक बालिका परीक्षार्थी शामिल होगीं. विदित हो कि इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक होगी. जिसमें जिले के कुल 18,451 विद्यार्थी शामिल होंगे. इसमें 9,015 बालक परीक्षार्थी तथा 9,436 बालिक परीक्षार्थी हैं. वहीं परीक्षा को लेकर जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इंटर की परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होंगी. जिसमें पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.30 बजे से अपराह्न 12.45 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक ली जायेगी. वहीं गत वर्ष 2024 में जहां मुंगेर जिले के कुल 18,373 विद्यार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे. जबकि साल 2023 में जिले के कुल 17,451 विद्यार्थी इंटर की परीक्षा में सम्मलित हुए थे. साल 2024 में इंटर की परीक्षा में बालक परीक्षार्थियों की संख्या 9,670 थी. वहीं बालिका परीक्षार्थियों की संख्या 8,703 थी. जबकि साल 2023 में बालक परीक्षार्थी 9,099 तथा बालिक परीक्षार्थी 8,089 थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel